अलीगढ़ । लापता हुए इंस्पेक्टर अनुज कुमार की हत्या कराने का आरोप वर्तमान एसएसपी संजीव सुमन पर लगा है। एसएसपी कार्यालय पहुंची लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया और जांच और कार्रवाई की मांग की है। लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां सुशीला देवी के अनुसार इंस्पेक्टर अनुज कुमार को 17 सितंबर को पुलिस उनके घर से लेकर आई थी और फिर वह वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद एक अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर मिला था,जिसका पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया था।जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। एसएसपी नीरज जादौन ने शुक्रवार की दोपहर कहा कि मामले में हाथरस के सीओ विवेचना कर रहे हैं। डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है,जिसके बाद पहचान हो पाएगी।
Leave a comment