Home उत्तर प्रदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, अब पंजाब से यूपी लाए जाएंगे मुख्तार अंसारी
उत्तर प्रदेशपंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, अब पंजाब से यूपी लाए जाएंगे मुख्तार अंसारी

Share
Share

नई दिल्ली। पंजाब जेल में बंद उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन मुख्तार अंसारी पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब मुख्तार अंसारी को पंजाब से वापस उत्तर प्रदेश लौटना होगा। कोर्ट ने माफिया डॉन को वापस उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दो हफ्ते में मुख्तार अंसारी को वापस उत्तर प्रदेश भेजने को कहा है

फिलहाल बाहुबली नेता पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। अब प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट यह तय करेगी कि अंसारी को बांदा की जेल में रखा जाएगा या फिर किसी अन्य जेल में। जस्टिस अशोक भूषण और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने निर्देश दिया कि अंसारी को दो हफ्ते के अंदर यूपी को सौंपा जाए।

बता दें कि मऊ सदर सीट से विधायक अंसारी यूपी की एक जेल में बंद था और उसके केस का ट्रायल चल रहा था। इसी बीच पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली और आपराधिक धमकी की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उसे पंजाब ले गई। बता दें कि गैंगस्टर को लेकर यूपी और पंजाब सरकारों के बीच जंग छिड़ी हुई थी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...