Home उत्तर प्रदेश महाशिवरात्रि से पहले खेरेश्वर मंदिर पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

महाशिवरात्रि से पहले खेरेश्वर मंदिर पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन का औचक निरीक्षण

Share
Share

अलीगढ़ । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थाना लोधा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर व खेरेश्वर चौराहे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर समिति को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिया। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को सतर्क रहकर लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BKSD ग्लोबल स्कूल वार्षिकोत्सव मनाया गया।

कानपुर देहात । पुखरायां स्थित BKSD ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन...

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान।

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते...

अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पुस्तक मेले का शुभारंभ।

अलीगढ़ । अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित पुस्तक मेले...

शेयर मार्केट में 200 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 1.10 करोड़ की साइबर ठगी।

12 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,एसपी ग्रामीण अमृत जेन ने किया खुलासा। अलीगढ़ ।...