अलीगढ़ । नगर निगम के परिवर्तन दल और रेड़ी-पटरी लगाने वालों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में सपा, बसपा और कांग्रेस के नेतृत्व में रेड़ी लगाने वाले नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी भी की।समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं बहुजन समाज पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नगर आयुक्त के खिलाफ विरोध जताया और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि रेड़ी-पटरी वालों को व्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की स्थिति न बने। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बसपा के पूर्व मेयर ने नगर आयुक्त पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कार्रवाई को गलत ठहराया।
नगर निगम कार्यालय पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रशासन मामले को शांत कराने और समाधान निकालने के प्रयास में जुटी है।
Leave a comment