Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस करती है आरोपियों से साठगांठ
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस करती है आरोपियों से साठगांठ

Share
Share

श्रीश उपाध्याय/मुंबई: उत्तर प्रदेश के सुजानगंज पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी से साठगांठ का मामला प्रकाश में आया है.
श्री दुर्गा मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के दुर्गेश सिंह ने उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने में रेगुलर मीडिया के अरविंद सिंह, अल्का सिंह के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज कराया था. एफआईआर क्रमांक 0288/23 के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2023 को अरविंद सिंह और अल्का सिंह के ख़िलाफ़ धारा 420, 419, 63(A) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

इसी मामले में कार्रवाई करने सुजानगंज पुलिस नोएडा पहुची. आरोपी अरविंद सिंह से मुलाकात की. चाय-पानी किया और अरविंद सिंह को बिना गिरफ्तार किए ही वापस लौट गई.
सुजानगंज थाने के एस.आई राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. हालांकि आर्या न्यूज के पास आरोपी अरविंद सिंह और सुजानगंज थाने के एस.आई राय के मुलाकात की तस्वीरे है जिनमे से एक तस्वीर प्रकाशित की जा रही है.

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर शिकायतकर्ता दुर्गेश सिंह ने आरोप लगाया कि सुजानगंज पुलिस आरोपी से मिलकर रिश्वत लेती है और साठगांठ कर उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है.
तस्वीरों से एक बात तो स्पष्ट है कि आरोपी अरविंद सिंह से सुजानगंज थाने के एस.आई राय मिले लेकिन एक आरोपी से मिलने के बाद गिरफ्तार क्यों नहीं किया ? इसका जवाब उनके पास शायद ही हो.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...