Home उत्तराखंड अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, 60 हजार का सामान जलकर राख
उत्तराखंड

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, 60 हजार का सामान जलकर राख

Share
Share

ऊधमसिंह नगर। बलुवा सिसैया गांव में रमई प्रसाद पुत्र धनराज की झोपड़ी में आज अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी ,एक गाय ,राशन, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। सभी लोग अपने काम पर घर से बाहर थे। आगजनी से हुए नुकसान से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित ने लगभग 60000 का नुकसान होने बात कही है। ग्राम प्रधान संतलाल सिंह राणा, हल्का लेखपाल नेकराम कोहली तथा पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. फैय्याज अली अंसारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

ग्राम प्रधान संतलाल राणा ने बताया कि अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगी थी। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका गृह स्वामी का लगभग 60000 का नुकसान हुआ है।

वहीं, गृहस्वामी रमई प्रसाद ने बताया कि हम लोग अपने काम से बाहर थे। तभी घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मेरी एक गाय, झोपड़ी, राशन, बर्तन व कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...