Home उत्तर प्रदेश सहारनपुर : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेशजुर्म

सहारनपुर : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share
Share

सहारनपुर। टेलर (दर्जी) का काम करने वाले एक युवक का शव उसी की दुकान में फंदे पर लटका मिला। परिजनों हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला जनपद सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर इलाके के गांव हुसैनपुर भरावड़ का है। कलीराम ने गांव में ही टेलर की दुकान कर रखी थी। बुधवार सुबह कलीराम का शव दुकान में फंदे से लटका मिला।

खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना देने के घंटों बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कुछ लोगों पर टेलर की हत्या कर शव को फंदे लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर ध्यान भटकाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट- शहजाद अंजुम

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...