Home उत्तराखंड उत्तराखंड : ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोर पर जड़े ताले, दो से लिए सैंपल
उत्तराखंड

उत्तराखंड : ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोर पर जड़े ताले, दो से लिए सैंपल

Share
Share

उत्तराखंड।  लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली तथा नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत को संज्ञान लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रुप से आकस्मिक छापेमारी कर दो मेडिकल स्टोर पर ताले जड़ दिए। वहीं दो मेडिकल स्टोर से सैंपल भी लिए गए।

बता दें कि पिछले कुछ समय से लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दवाइयां बेचे जाने के साथ-साथ नशीली दवाइयों का कारोबार किए जाने की लगातार शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर को मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स की सब इंस्पेक्टर प्रियंका भारद्वाज के साथ संयुक्त रुप से रविवार को लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर और बीजोंपुरा गांव में ऑकस्मिक छापेमारी की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया की छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में मची भगदड़ के बीच उन्होंने साबरी मेडिकल स्टोर तथा उत्तराखंड मेडिकल स्टोर खड़ंजा कुतुबपुर की जांच के दौरान कागजात सही पाने के बाद संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लिए और बिजोपुरा गाँव में बिना नाम के मेडिकल स्टोर संचालन कर रहे व्यक्ति द्वारा खुला मेडिकल स्टोर छोड़कर भाग जाने के बाद उस पर व एक अन्य अंसारी मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया की पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नशीली दवाइयों के कारोबार के साथ नकली दवाइयों की बिक्री की जानकारी मिल रही थी। वहीं, बिना डॉक्टर की पर्ची पर दवाइयां बेचे जाने की शिकायत भी प्राप्त हो रही थी। जिस कारण उन्होंने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा की उनके द्वारा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट -अरुण कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...