Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने की पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने की पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा।

Share
Share

इंटर स्कूल ट्रेनिंग प्रोग्राम कराने का दिया निर्देश।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के पीएम श्री स्कूलों की भौतिक और वित्तीय अद्यतन स्थिति तथा स्कूल में की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने पीएम श्री आदर्श मिडिल स्कूल राजगंज, पीएम श्री बीटीएम हाई स्कूल मलकेरा, पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल दांगीपारा, पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर, पीएम श्री मीडिल स्कूल मुनिडीह प्रोजेक्ट, पीएम श्री केजीबीवी झारिया सहित 14 पीएम श्री स्कूलों में आयोजित क्विज, स्पोर्ट्स व कल्चरल एक्टिविटी, फेलिसिटेशन सेरमनी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेल महोत्सव, एनुअल डे सहित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने सभी स्कूलों के लिए वार्षिक एक्टिविटी कैलेंडर बनाने, सभी स्कूलों में हर्बल एवं मेडिसिनल गार्डन बनाने, स्कूल में एक उद्यान मित्र चिह्नित करने तथा पीएम श्री एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच इंटर स्कूल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इंटर स्कूल ट्रेनिंग प्रोग्राम से दोनों स्कूल के बच्चे एक दूसरे के कार्य से प्रेरित होकर और बेहतर बन सकेंगे।

उन्होंने सभी स्कूल को योगा, कराटे एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रदान करने, हाई स्कूल छात्रों को यूथ क्लब गतिविधियों से जोड़ने का सुझाव दिया।

बैठक में शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम के पास स्थित लाइब्रेरी की चर्चा की गई।‌ उप विकास आयुक्त ने लाइब्रेरी की वेबसाइट बनाने का सुझाव दिया। जिसमें लाइब्रेरी के सदस्य, सभी किताबों की एंट्री इत्यादि का उल्लेख करने का निर्देश दिया। साथ ही दुमका के आईटी लाइब्रेरी की तर्ज पर धनबाद की लाइब्रेरी को विकसित करने का सुझाव दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, शिक्षा विभाग के डॉ मीतू सिन्हा, एडीपीओ आशीष कुमार, लवलेश प्रसाद मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...