Home उत्तराखंड किच्छा सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सीएमओ की लगाई क्लास
उत्तराखंड

किच्छा सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सीएमओ की लगाई क्लास

Share
Share

किच्छा। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने रविवार दोपहर किच्छा सीएचसी पहुचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा मे रविवार को कोरोना की टेस्टिंग ना होने ,एंबुलेंस की कमी एवं सीएचसी मे जरूरी दवाओं की हो रही कमी को देख सीएमओ डीएस पंचपाल की जमकर क्लास लगाई।

डीएम ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इतनी बडी लापरवाही की जा रही है। इस लापरवाही को किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने सीएमओ डीएस पंचपाल को निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से किच्छा सीएचसी में कोरोना टेस्टिंग टीम बढाने, टेस्टिंग की संख्या अधिक करने, एंबुलेंस की संख्या बढाने, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं जरूरी दवाओं को तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम रंजना राजगुरु ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल से कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।

रिपोर्ट- मनीष कुमार सिडाना

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...