Home उत्तर प्रदेश मेरठ : ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश

मेरठ : ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Share
Share

मेरठ। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में देर रात मरीज की मौत से बौखलाए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घंटों तक परिजनों का हंगामा चलता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी की सूचना पर जिला प्रशासन और सीएमओ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जहां पर सीएमओ ने ऑक्सीजन लेवल की जांच की। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से देर रात अस्पताल में हंगामा चलता रहा।

वहीं, सीएमओ अखिलेश मोहन की माने तो परिजनों की शिकायत पर टीम वहां पहुंची थी। जिसके बाद जांच भी की गई। सभी 5 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं तीमारदारों के आरोप पर जांच की जा रही है। विस्तृत जांच करके रिपोर्ट कल सौंप दी जाएगी।

रिपोर्ट-शाहिद मंसूरी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...