Home उत्तराखंड उत्तराखंडः महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, पूर्व कांग्रेस विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप
उत्तराखंड

उत्तराखंडः महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, पूर्व कांग्रेस विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड के टनकपुर जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुलसीराम चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी का पुलला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि आए दिन खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सहित अन्य सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता का बहुत बुरा हाल हो गया है। सभी लोग दिनों दिन बढ़ती  महंगाई से त्रस्त हैं। इसी के चलते पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने बताया कि महंगाई के खिलाफ रोज लोग आंदोलित हैं इसके बावजूद भी डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। खर्कवाल ने तंज कसते हुए बताया कि उत्तराखंड के चंपावत के लोग विशेष रूप से सौभाग्यशाली हैं क्योंकि 13 जिलों में से केवल चंपावत में ही सबसे महंगा गैस सिलेंडर मिल रहा है और यह हाल तब है जब कि महंगाई के खिलाफ रोज आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता के आक्रोश को आवाज देने के लिए आज हमने फिर तुलसीराम चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका है तथा जिस तरह से सरकार महंगाई बढ़ा रही हैं। हम दो हमारे दो की सरकार काम कर रही है इससे लगता है कि इनके दिन अब पूरे हो चुके हैं और आने वाले समय में जनता इनको माकूल जवाब देगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...