Home उत्तराखंड तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड

तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख की स्मैक बरामद

Share
Share

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 5 लाख रूपये से अधिक की बताई जा रही है।

पकड़ा गया आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा का रहने वाला है। तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मंगल पड़ाव पुलिस ने देर रात एक युवक को रामलीला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है।  आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

युवक ने अपना नाम हारून बताया जो उधमसिंह नगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वो स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- भूपेंदर सिंह पन्नू

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...