Home पश्चिम बंगाल ममता के गढ़ में अमित शाह की ललकार, कहा- दीदी जब तक चुनाव नहीं हारेंगी तब तक मैं बार-बार आऊंगा
पश्चिम बंगाल

ममता के गढ़ में अमित शाह की ललकार, कहा- दीदी जब तक चुनाव नहीं हारेंगी तब तक मैं बार-बार आऊंगा

Share
Share

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण मेरा दौरा रद्द हो गया था, तब ममता दीदी बहुत खुश हो गई थीं। अरे ममता दीदी जब तक आप चुनाव नहीं हारतीं तब तक मैं बार-बार यहां आऊंगा।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने राज्‍य में सरकार परिवर्तन का फैसला कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर भाजपा सत्‍ता में आई तो वह बंगाल को घुसपैठियों से मुक्‍त कर देगी।

शाह ने तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्‍य की गरीब जनता को सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री किसान निधि और आयुष्‍मान भारत जैसी केंद्र की कल्‍याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किया। अमित शाह ने वायदा किया कि अगर भाजपा सत्‍ता में आई तो वो एक सप्‍ताह के अंदर इन योजनाओं को लागू कर देगी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...