Home क्राईम 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त, जब्त सामग्री में मिली स्टार्च की मौजूदगी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त, जब्त सामग्री में मिली स्टार्च की मौजूदगी

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मंगलवार को तड़के 4 बजे अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बिहार से धनबाद आने वाली बसों में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज के बीच छापामारी की।

छापामारी के दौरान बिहार से धनबाद आने वाली विभिन्न बसों की जांच की गई। जिसमें बुंदेला बस से 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोवा, 25 किलो पेड़ा एवं 25 किलो लड्डू जब्त किए गए।

उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि आगामी त्योहारों को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाए। इसी संदर्भ में आज तड़के जांच अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पिछले दो दिनों से इन बसों की रेकी कर रहे थे। जिसमें पाया गया कि इन बसों में भारी मात्रा में पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री उतारी जाती है।

जब्त पनीर, खोवा, पेड़ा एवं लड्डू की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पोट पर जांच की। जांच में सभी सामग्रियों में स्टार्च की मौजूदगी पायी गयी है।

सभी मिलावाटी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है एवं सभी सामग्री का नमूना लेकर रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जा रहा है। वहीं बुन्देला बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी।

उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों के मजद्देनजर खाद्य समाग्री में मिलावट के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धूमधाम से संपन्न हुई मुखिया भीम लाल रजक की लड़की की हल्दी रस्म।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...