Home झारखण्ड होली मनाकर ससुराल से लौट रहे पति-पत्नी घायल,पुत्र की मौत।
झारखण्डराज्य

होली मनाकर ससुराल से लौट रहे पति-पत्नी घायल,पुत्र की मौत।

Share
Husband and wife returning from in-laws' house after celebrating Holi, injured, son dies.
Share

माता-पिता की हालत गंभीर,गया में इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चतरा – डोभी मुख्य पथ एनएच 22 पर मुरैनवा के समीप तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं गोद मे बैठा उनके बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा हंटरगंज के हिरिंग गांव के विजय भारती का 3 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है। वहीं घायलों में मृतक बच्चे का पिता विजय भारती और मां रीना देवी शामिल है। विजय भारती अपनी पत्नी रीना देवी और बच्चा आर्यन कुमार के साथ बाइक से अपने ससुराल भुइयांडीह से वापस अपने घर हीरिंग गांव लौट रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कार ने मुरैनवा टोल टैक्स के समीप सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से गया मगध मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। जहां रास्ते में ही तीन वर्षीय आर्यन की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक कार को लेकर भागने लगा। लेकिन कुछ दूर जाते ही कार का टायर फट गया। कार का पीछा करते हुए आक्रोशित ग्रामीण कार के पास पहुंचे और कार पर सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इसी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार चालक को ग्रामीणों के आक्रोश से बचाया। बताया जाता है कि विजय भारती अपने पत्नी और बेटे के साथ होली मनाने ससुराल गया था। लौटने के क्रम में यह घटना घटी। इस घटना से पूरे हीरिंग गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उस पर सवार एक व्यक्ति को कब्जे में ले लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई...