Home झारखण्ड राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी ने किया समीक्षा
झारखण्डराज्य

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी ने किया समीक्षा

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़िदेशी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में आईजी ने समीक्षा बैठक के दौरान कार्यक्रम के जुड़े सुरक्षा बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट, कारकेड, वाहन, ट्राफिक मुवमेंट, रूट लाइन, सेफ हाउस, ग्रीन रूम, डी बॉक्स, मीडिया सेंटर, स्टेज, प्रवेश व निकास द्वार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों व कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल नियुक्त करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने वाले राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन व आवासन सहित अन्य सुविधाएं व सुरक्षा को पुख्ता करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन में आने वाले गोल चक्कर, कट, गति अवरोधक इत्यादि का बारिकी से निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़िदेशी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...