Home मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा,पीड़ितों को खाने के पैकेट बांटे
मध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा,पीड़ितों को खाने के पैकेट बांटे

Share
Share

भिण्ड./मेहगांव । कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी ने मेहगांव क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ितों को खाने के पैकेट बांटे। श्री चौधरी ने सिंध और बेसली नदी के उफान पर आने से बाढ़ प्रभावित इलाके में ग्राम छोटी, बड़ी भरौली , कछपुरा, बारैठी, महाराज पुरा,आदि गांवों का भ्रमण कर पीड़ितों का समस्या को जाना। श्री चौधरी ने इस दौरान किसान और गरीब परिवारों को शीघ्र प्रशासनिक मदद पहुंचाने की मांग उठाई। इस दौरान लोगों से मिलकर जान-माल की क्षति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि मेहगांव विधानसभा में अमायन तहसील के आसापास क्षेत्र में अक्सर लोगों को बाढ़ की त्रासदी लगभग हरसाल ही झेलनी पड़ती है। लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। खासकर किसान और गरीब परिवारों पर बाढ़ की मार सबसे अधिक पड़ती है। इसलिए इसका कोई स्थाई निराकरण निकलना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...