Home मध्य प्रदेश ग्राम कबूलपुर में स्कूल की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में
मध्य प्रदेशराज्य

ग्राम कबूलपुर में स्कूल की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में

Share
Share

बिल्डिंग में गिर रहा प्लास्टर हो रही बड़ी-बड़ी दरारें

शाजापुर । शाजापुर जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर ग्राम कबूलपुर में स्कूल की बिल्डिंग में प्लास्टर गिर रहा हैं एवं बड़ी-बड़ी दरारें भी हो रही हैं। सरपंच प्रतिनिधि जगदीश जादौन ने बताया कि ग्राम कबुलपुर में प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में हैं और बच्चो को टॉयलेट जाने के लिए बाथरूम तक जर्जर हालत में हैं।बारिश के मौसम में आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है।शिक्षा विभाग को राजस्थान में हुए हादसे को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अभी स्कूल की बिल्डिंग खाली करवा कर आंगनबाड़ी भवन में प्राइमरी के बच्चों को बिठाने की व्यवस्था की गई है।इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित में कई बार कर चुके हैं। लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने इस स्कूल की तरफ सूद नहीं लिया हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...