Home झारखण्ड बीसीसीएल बिजली को लेकर बौआ कला उत्तर में सर्वेक्षण किया गया
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल बिजली को लेकर बौआ कला उत्तर में सर्वेक्षण किया गया

Share
Share

बौआ कला : कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक प्रणव दास के निर्देशानुसार मंगलवार को बीसीसीएल बिजली को लेकर सर्वेक्षण हेतु ईस्ट बसुरिया कोलियरी कार्यालय से जितेंद्र कुमार (अभियंता) एवं गोपाल दत्ता (बिजली मिस्त्री) बौआ कला उत्तर पंचायत पहुंचे।उन्होंने मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक एवं दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में बड़की बौआ, सतीटांड़ ग्राम के विभिन्न टोला का भ्रमण किया व जानकारी प्राप्त की।सर्वेक्षण उपरांत उन्होंने बताया कि वे सर्वेक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर कुसुंडा एरिया 6 में संबंधित विभागीय अधिकारी को सूचित करेंगे।तत्पश्चात आगे की यथासंभव कार्रवाई होगी।
मुखिया भीम लाल रजक ने सर्वेक्षण के लिए आए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया एवं बीसीसीएल महाप्रबंधक के प्रति आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि बीसीसीएल बिजली ग्रामीणों की जरूरत हैं और हरसंभव प्रयास से इसको लेकर बीसीसीएल को हर हाल में पहल करनी होगी।आगे बताया कि वे ग्रामीणों के संग पुनः महाप्रबंधक से जाकर मिलेंगे और इस पर वार्ता करेंगे।
सर्वेक्षण के दौरान मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...