Home मध्य प्रदेश सिलेंडर धमाके से दहला राजनगर,धराशायी हुआ आशियाना,मलबे में तब्दील हुआ घर।
मध्य प्रदेशराज्य

सिलेंडर धमाके से दहला राजनगर,धराशायी हुआ आशियाना,मलबे में तब्दील हुआ घर।

Share
Cylinder blast shook Rajnagar, house collapsed, house turned into debris.
Share



छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिले के राजनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 रानीपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी राजन कोरी के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पल भर में परिवार का आशियाना मलबे के ढेर में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की तीव्रता से घर का पक्का लेंटर भरभराकर गिर गया, दीवारें ढह गईं और लोहे के गेट तक फटकर दूर जा गिरे।
​गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य सुरक्षित दूरी पर थे, जिससे जनहानि टल गई, लेकिन घर का सारा सामान और छत पूरी तरह नष्ट हो गई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि वे फिर से अपने सिर पर छत खड़ी कर सकें।
बता दें परिवार के सदस्य मजदूरी करते है ओर दूसरो का घर बनाते है
चार पाँच सालो से मजदूरी कर घर बनाया था,लेकिन सिलेंडर के विस्फोट ने सारा घर तहस नहस कर दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...