Home बिहार जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा
बिहारराजनीतिराज्य

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

Share
A new chapter has been added to the JDU family - Sanjay Kumar Jha
Share

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया है।उक्त बातें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने निशांत कुमार का पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कही।उन्होंने कहा यह केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत के नए वाहक का आगमन है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों से सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की जो मजबूत परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।उसी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर भी है।
उन्होंने विश्वास जताया है कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के आदर्शों, जनसेवा की भावना और बिहार के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा समाज और राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने निशांत कुमार के इस नई राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...