Home एजुकेशन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मेला का आयोजन
एजुकेशनझारखण्डराज्य

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मेला का आयोजन

Share
Share

तेतुलमारी : मंगलवार को तेतुलमारी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथियों में बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया के एजीएम जयंत जायसवाल, सी.एम.आर.आई के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर राजशेखर सिंह एवं समाजसेवी सह क्रीड़ाभारती के सह सचिव रितेश कुमार, प्रबंध कार्यकारिणी समिति के संरक्षक अवधेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष देवानंद सिंह ,सह सचिव कृष्ण कुमार सिंह ,सदस्य छोटू सिंह एवं जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन कुमार सिंह ने अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया। तत्पश्चात सभी आगंतुको के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम ,डीप वॉटर एग्रीकल्चर ,एग्रीकल्चर सिस्टम, सोलर सिस्टम ,फायर सिस्टम , कृत्रिम उपग्रह, चंद्रयान, स्मार्ट स्टिक स्मार्ट चश्मा इत्यादि देखने को मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय समिति के संरक्षक अवधेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष देवानंद सिंह, सहसचिव कृष्ण कुमार सिंह एवं सदस्य जितेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ो अभिभावकों का योगदान रहा।विज्ञान मेला को वास्तविक रूप से सफल बनाने में विद्यालय के विज्ञान आचार्य निर्मल कुमार उपाध्याय एवं गौतम प्रमाणिक की अहम भूमिका रही। साथ ही विद्यालय के आचार्य विशाल कुमार सिन्हा ,राजकुमार महतो, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरुण गुप्ता ,दशरथ निषाद, राहुल कुमार सिंह ,अपर्णा चटर्जी, परमेश्वर झा,अशोक कुमार मालाकार आनंद पांडेय आदि की भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...