Home झारखण्ड उपायुक्त ने माताओं को प्रदान की न्यूट्रिशन किट, नवजात शिशु के लिए बेबी किट
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने माताओं को प्रदान की न्यूट्रिशन किट, नवजात शिशु के लिए बेबी किट

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से प्रसव करने वाली माताओं को न्यूट्रिशन किट तथा नवजात शिशु के लिए बेबी किट प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें मरीज को उत्कृष्ट सेवा देने का दायित्व है। सदर अस्पताल भी आयुष्मान भारत में पंजीकृत है। यहां भी मरीज को उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाती है। इसी संदर्भ में आयुष्मान में प्रसव कराने वाली माताओं को न्यूट्रीशन किट एवं नवजात शिशु को बेबी किट प्रदान की गई है। साथ ही साथ आयुष्मान भारत में सर्जरी कराने वाले मरीजों को प्रोत्साहित करने के लिए किट प्रदान की है।

उपायुक्त ने कहा कि इसके अलावा एमटीसी में भर्ती नवजात और माता को न्यूट्रिशन किट दी है। किट में मूंगफली, सोयाबीन, रागी आटा सहित अन्य पौष्टिक आहार है। इससे महिला स्वस्थ रहेगी और बच्चा भी कुपोषण से दूर रहेगा। शीघ्र जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद के अलावा सदर अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...