Home क्राईम जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार, 30 हजार का इनामी आरोपी रविंद्र एवं सहयोगी सहित 4 गिरफ्तार
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार, 30 हजार का इनामी आरोपी रविंद्र एवं सहयोगी सहित 4 गिरफ्तार

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । विगत दिनों छतरपुर जिला अस्पताल कैदी वार्ड से आरोपी रविंद्र परिहार फरार हुआ था, थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन हिमानी खन्ना द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹30000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा घटनास्थल का सुपरविजन किया गया एवं 10 पुलिस टीम में गठित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में निरंतर दबिश दी जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी रविंद्र सिंह परिहार पिता सुल्तान सिंह परिहार को ग्राम पनौठा के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी को फरार करने में सहयोगी तीन आरोपी चंद्रभान अनुरागी अनुरागी,प्रदीप सिंह चंदेल,अंगद सिंह सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया गया।जबकि, अन्य 4 आरोपियो की तलाश जारी है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पास से पुलिस वेपन, तीन मोबाइल फोन, एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

संवाददाता : भरत यादव (छतरपुर, मप्र)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...