Home क्राईम तिधारी में दिल दहला देने वाली घटना : छठी की छात्रा की बेरहमी से हत्या, कुएं में मिला शव, रस्सी से बंधे थे पैर
क्राईमजुर्ममध्य प्रदेशराज्य

तिधारी में दिल दहला देने वाली घटना : छठी की छात्रा की बेरहमी से हत्या, कुएं में मिला शव, रस्सी से बंधे थे पैर

Share
Share

पिछोर (मप्र) । पिछोर के भौंती थाना क्षेत्र के तिधारी गांव में एक नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन से लापता छठी कक्षा की इस छात्रा का शव गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला। छात्रा के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया।
इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भौंती थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने छात्रा की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते यह घटना हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा और पिछोर तहसीलदार के साथ मायापुर, सिरसौद, पिछोर, और खोड़ थानों का पुलिस बल मौजूद है। वे प्रदर्शनकारियों को शांत कराने और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और लोग दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

संवाददाता : मुकेश प्रजापति (पिछोर, मप्र)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...