Home झारखण्ड जदयू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया सांसद सीपी चौधरी का अभिनंदन
झारखण्डराज्य

जदयू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया सांसद सीपी चौधरी का अभिनंदन

Share
Share

कहा क्षेत्र की जनता का सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात

दीप नारायण सिंह ने कहा कि सांसद सीपी चौधरी क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत हैं

कतरास । सोनरीयाटांड विवाह भवन में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जदयू टुंडी विधानसभा प्रभारी सहदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सीपी चौधरी का समारोह कर अभिनंदन किया। जिसमें जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। जदयू कार्यकर्ताओं ने सांसद सीपी चौधरी का स्वागत हीरापुर मोड़ में माला पहनाकर किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस के साथ सांसद सीपी चौधरी को कार्यक्रम स्थल तक गर्मजोशी के साथ नारा लगाते हुए लाएं। अभिनंदन समारोह का शुभारंभ समारोह के अध्यक्ष सहदेव प्रसाद सिंह ने सांसद सीपी चौधरी को माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर सांसद सीपी चौधरी का अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और इनका सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गिरिडीह की जनता के हर सुख-दुख में हम दिन-रात साथ है। किसी को भी किसी प्रकार का समस्या हो,तो मुझे अपना सेवक समझकर संपर्क करें, मैं हर समस्या का समाधान करुंगा। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सीपी चौधरी जैसे सांसद मिला है।सीपी चौधरी सरल स्वभाव,व्यवहारकुशल और व्यक्तित्व के धनी हैं। गांव-गरीब, मजदूर-किसान,छात्र-नौजवान की उत्थान के लिए सांसद सीपी चौधरी लगातार काम कर रहे हैं। आज तक हमलोगों ने सांसद सीपी चौधरी जैसे सरल व्यक्तित्व का संसद नहीं देखा था। एनडीए के सहयोगी साथी होने के नाते जदयू और यूथ फोर्स के कार्यकर्ता सांसद सी पी चौधरी के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चलने के लिए तैयार है।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जदयू टुंडी विधानसभा चुनाव सहदेव प्रसाद सिंह और संचालन तोपचांची प्रखंड दक्षिणी भाग के प्रखंड अध्यक्ष फुलचंद दास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने किया। समारोह में मुख्य रूप से जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, सीता देवी , विनोद सिंह , संजय दे , प्रदीप सिंह , दीनदयाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, कंचन तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...