Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ पुलिस ने किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को किया नाकाम.
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

अलीगढ़ पुलिस ने किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को किया नाकाम.

Share
Share

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की हैं।जहां उन्होंने किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को नाकाम किया है।पुलिस ने बताया कि युवक सचिन कुमार का अपहरण उसके प्रेम प्रसंग की रंजिश के चलते किया गया था।आरोपी युवक के पिता और भाई थे,जिन्होंने सचिन को मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, सचिन को 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई।आरोपी असलाह और हथियारों से लैस थे। अपहृत युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर सचिन को बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है,जिसका इस्तेमाल अपहरण में किया गया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...