Home जुर्म तीन दिनों से लापता किशोर उत्तर प्रदेश बरामद, परिजनों से मिलते ही छलक उठीं आंखें
जुर्मझारखण्डराज्य

तीन दिनों से लापता किशोर उत्तर प्रदेश बरामद, परिजनों से मिलते ही छलक उठीं आंखें

Share
Share

चंद्रपुरा । बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झारनाडीह में पिछले तीन दिनों से लापता किशोर के सकुशल मिलने से पूरे क्षेत्र में राहत की लहर है। बोकारो पुलिस और चंद्रपुरा थाना की संयुक्त टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए 15 वर्षीय निशांत गुप्ता को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सही सलामत बरामद कर लिया।बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि झारनाडीह के निवासी रामकृष्ण गुप्ता का पुत्र निशांत गुप्ता 6 अक्टूबर 2025 से लापता था। परिवारजनों ने जब उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय थाना चंद्रपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि तकनीकी सर्विलांस और ठोस खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने निशांत का लोकेशन ट्रेस किया, जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पाया गया। इसके बाद बोकारो पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से निशांत को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को उसके परिवारजनों के हवाले कर दिया गया। तीन दिनों से बेटे की तलाश में परेशान परिवार ने जब निशांत को सही सलामत देखा, तो उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। परिवार ने बोकारो पुलिस और एसपी हरविंदर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मेहनत से ही बेटा पुनः सुरक्षित घर लौटा है। एसपी हरविंदर सिंह ने अपील की कि माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखें और यदि किसी भी बच्चे के लापता होने की स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि हर मामले में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई कर रही है ताकि जिले में किसी भी परिवार को असुरक्षा की भावना न हो। झारनाडीह क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं समाज में यह संदेश गया है कि तत्परता और सामूहिक प्रयास से हर चुनौती का समाधान संभव है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...