Home झारखण्ड बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर सतर्कता को लेकर दिशा निर्देश जारी
झारखण्डराज्य

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर सतर्कता को लेकर दिशा निर्देश जारी

Share
Share

धनबाद । बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा ‘मोंथा’ चक्रवात एक ट्रॉपिकल तूफान के रूप में तेजी से सक्रिय हो रहा है और मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि आने वाले दिनों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएँ, भारी वर्षा तथा वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इस परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने तत्काल निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए :-

  1. आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में तैयार स्थिति में रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  2. निचले व जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाने हेतु नगर आयुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा चिरकुंडा नगर परिषद को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला के सभी विभागों को किसी भी आपातकाल परिस्थिति से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक आकस्मिक सेवाओं हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  3. संचार व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त एवं सक्रिय रखने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
  4. सभी बीडीओ, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को चौबीसों घंटे निगरानी और रेस्पॉन्स के लिए निर्देशित किए गए।
  5. उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया की जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सतर्क करें कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...