Home झारखण्ड डालसा का वरिष्ठ नागरिकों-ग्राहकों के लिए साईबर फ्रॉड जागरूकता सत्र का आयोजन।
झारखण्डराज्य

डालसा का वरिष्ठ नागरिकों-ग्राहकों के लिए साईबर फ्रॉड जागरूकता सत्र का आयोजन।

Share
Share

आशा वर्कर और पीआरआई सदस्यों की दी गयी विधिक जानकारी।

रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची अनिल कुमारा मिश्रा-1 के नेतृत्व में डालसा सचिव की देखरेख में बास्केटबॉल ग्राउण्ड सेल सिटि पुन्दाग रांची में वरिष्ठ नागरिकों ग्राहकों के लिए साईबर फ्रॉड जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया तथा विधिक जागरूकता के माध्यम से साईबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी संगीता सिंह, प्रहलाद उपाध्याय, संगीता सिंह, पिंकु कुमारी, सुरज मुण्डा, अरविन्द कुमार तथा इंदुसिंद बैक के राहुल त्रिवेदी, प्रियंका, आदिल मेंहदी, अपुरबी कुमारी, राहुल कुमार, अनुश्मिता, निर्मल देव, राजेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर फ्रॉड डिजिटल युग का एक गंभीर खतरा है, जिसमें इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी चुराई जाती है। यह धोखाधड़ी, हैकिंग, और ऑनलाइन स्कैम के माध्यम से लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है। इससे बचने के लिए सावधानी, मजबूत पासवर्ड, और संदिग्ध लिंक से दूरी ज़रूरी है। उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर 15100 पर भी प्रकाश डाले।
यह भी ज्ञात हो कि जयपुर पंचायत के गारू गांव में डालसा और एनयूएसआरएल नगड़ी कांके के संयुक्त तत्वाधान में आशा वर्कर और पीआरआई सदस्यों की समस्याओं पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें आशा वर्करों की समस्याएं, उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डालसा की ओर से एलएडीसी मेम्बर सौरव पांडे, पीएलवी राजेंद्र महतो, शारदा देवी, भानु देवी, मालती देवी, सरिता देवी, बबीता कुमारी, फुलेश्वरी देवी, देवती देवी और चालक राजा वर्मा साथ ही साथ एनयूएसआरएल की ओर से अमन आयुष, निखिल, अर्पित, पीयूष, सिद्धार्थ, स्वर्णिम, शालिनी, प्रतिभा, श्रेया, प्रांजल, अंजित, आशीष, रिद्धि और आकाश ने उनके अधिकारों की जानकारी दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना...

बाघमारा में औचक निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिक विमुक्त

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गठित...

रेड क्रॉस सोसायटी ने की 200 मरीजों की जांच

धनबाद (झारखंड) : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने मटकुरिया अंतर्गत काली मंदिर,...