Home झारखण्ड झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने की समीक्षात्मक बैठक।
झारखण्डराज्य

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने की समीक्षात्मक बैठक।

Share
Share

अनागत प्रश्नों का गंभीरता व सावधानीपूर्वक अध्ययन करने का निर्देश

धनबाद । झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने गुरुवार को धनबाद जिले का दौरा किया। इस क्रम में समिति द्वारा धनबाद परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सुरेश पासवान ने की। मौके पर‌ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।

बैठक में सभापति ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अनागत प्रश्नों का गंभीरता तथा सावधानीपूर्वक अध्ययन करने का निर्देश दिया। अनागत प्रश्नों का समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक एवं अद्यतन उत्तर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान समिति ने विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समिति द्वारा स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व, गृह कारा, वन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, उत्पाद सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सभी संबंधित विभागों से कार्य प्रगति प्रतिवेदन लेते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सभापति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहे।

वहीं बैठक से पहले उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभापति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर पर विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एसडीओ राजेश कुमार, डीएसओ पंकज कुमार, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती,‌ जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, डीईओ आयुष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles