Home उत्तर प्रदेश अवैध गन फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़,5 अभियुक्त गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

अवैध गन फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़,5 अभियुक्त गिरफ्तार।

Share
Share

गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों ने अवैध गन फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़।

5 अभियुक्त गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध तमंचे किये गये बरामद।

अलीगढ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध हथियार बनाने एवं बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देश व इगलास थाना क्षेत्राधिकारी महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग देहात की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 5 शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बन्द पड़े भट्टे से अवैध गन फैक्ट्री का संचालन करने एवं अवैध देशी हथियार का निर्माण करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे के साथ हथियार बनाने की फैक्ट्री का भण्डफोड करते हुए गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर अभियुक्तो ने बताया कि तमंचे बनाने का समान रॉ – मैटेरियल अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं।जिसमें एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है तथा एक तमंचा को 6 से 7 हजार रुपए में बेचते हैं। ऑर्डर के अनुसार तमंचे तैयार करते हैं तथा तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं।जिससे किसी को शक न हो,इसलिए सुनसान जगहों पर बनाते हैं।जिससे लोगों का आवागमन कम हो।सब लोग मिलकर पार्टनरशिप में फैक्ट्री चला रहे थे।जो माल बिकता है,उसको सब बराबर- बराबर बांट लेते थें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...