Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।
मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

Share
Mass marriage ceremony organized under Chief Minister Kanya Vivah Yojana.
Share

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जब एक साथ 166 जोड़े सात फेरों के पवित्र बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह में पूरे क्षेत्र ने बेटी विवाह का उत्सव मनाया। गुदुम बाजा, लोकनृत्य, बारात और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम राइज विद्यालय प्रांगण पूरी तरह विवाहमय नजर आया।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जनपद पंचायत समनापुर और अमरपुर क्षेत्र के कुल 166 वर-वधु विवाह सूत्र में बंधे। वधुओं को सीएम राइज स्कूल से मुख्य समारोह स्थल तक लाया गया, जबकि मॉडल छात्रावास से निकली बारात नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए विवाह स्थल पहुंची, जहां लोगों ने जमकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। गुदुम बाजा और पारंपरिक लोकनृत्य ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए पांच बर्तन, पांच जोड़ी कपड़े और अंगूठी भेंट की। वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में 49 हजार रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और नल-जल योजना के तहत घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात भी कही।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने नवविवाहित बेटियों को परिवार में प्रेम, सम्मान और संस्कार बनाए रखने की सीख दी। विधायक ओमकार मरकाम ने भी नवदंपत्तियों से नशे से दूर रहकर संस्कारित समाज निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।
एक ही मंडप 166 जोड़े हजारों लोगों की मौजूदगी और खुशियों से सराबोर पूरा अमरपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का यह आयोजन सामाजिक समरसता, परंपरा और जनकल्याण का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया।

संवाददाता – भीमसेन ठाकुर (डिंडोरी, मध्यप्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...