Home Breaking News राजस्थान में छप्पर फाड़ बारिश: 11 स्थानों पर गिरा 4 से 7 इंच तक पानी, जानें आगे क्या होगा?
Breaking NewsTop Newsराजस्थानराजस्थान-Newsराष्ट्रीय न्यूजलाइफस्टाइल

राजस्थान में छप्पर फाड़ बारिश: 11 स्थानों पर गिरा 4 से 7 इंच तक पानी, जानें आगे क्या होगा?

Share
Share

DESK : राजस्थान में इस बार मानसून की छप्पर फाड़ बारिश हो रही है. हालात यह है कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश रोजाना नये रिकॉर्ड कायम कर रही है.  24 घंटों में राजस्थान के करीब एक दर्जन स्थानों पर चार से सात इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. बारिश का मौजूदा दौर अभी तक पूरी तरह से थमा भी नहीं है कि मौसम विभाग ने अगले दौर की बारिश के आसार भी जता दिये हैं. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है. लेकिन उसके बाद आगामी 21 अगस्त से बारिश नया स्पेल शुरू होने वाला है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de...

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में मौजूदा समय में चल रहा बारिश का दौर आगामी 24 घंटों में कमजोर पड़ सकता है. वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना गहरा कम दबाव का तंत्र पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पहुंच गया है. अगले 12 घंटों में इसके और धीरे-धीरे कमजोर होकर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है. इसके चलते पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में कमी होनी शुरू हो जायेगी.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de...

गुरुवार से तेजी से कमी आयेगी बारिश की गतिविधियों में
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, बीकानेर, नागौर और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी तो एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि गुरुवार से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होगी. अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने और केवल कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Winter-to-Spring Wardrobe Hacks: 7 आसान स्टाइल टिप्स जो कपड़े नया कर देंगी!

Winter-to-Spring Wardrobe Hacks: लाइटवेट स्वेटर्स, पेस्टल कलर्स, बूट्स विद ड्रेसेस। लेयर्स, फैब्रिक...

Dolphin Skin Nails 2026: डेमी लोवाटो का ट्रेंड जो ब्यूटी फीड्स हिला देगा!

Dolphin Skin Nails 2026 ट्रेंड: डेमी लोवाटो इंस्पायर्ड स्मोकी ग्रे जेल पॉलिश,...

7 Statement Choli Designs जो हर दुल्हन बुकमार्क करे: वेडिंग सीजन का धमाका!

7 Statement Choli Designs: ऑफ-शोल्डर, कोर्सेट, हाई नेक, स्वीटहार्ट। लेहंगा के साथ...

Azim Premji का सफलता का दोहरा फॉर्मूला: पहले दिमाग में, फिर हकीकत में – क्या है राज?

Azim Premji का उद्धरण: “सफलता दो बार हासिल होती है। पहले दिमाग...