Home राज्य धनबाद में व्यस्त व संवेदनशील इलाकों में निकली सिटी हॉक्स टीम।
राज्यझारखण्ड

धनबाद में व्यस्त व संवेदनशील इलाकों में निकली सिटी हॉक्स टीम।

Share
Share

अपराध नियंत्रण व अड्डाबाजी के रोकतहम हेतु सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को पुलिस का कड़ा संदेश।

एसएसपी के निर्देश पर व्यस्त व संवेदनशील इलाकों में निकली सिटी हॉक्स टीम।

फ्लैग मार्च से आम नागरिकों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा,असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर।

धनबाद। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अड्डाबाजी के विरुद्ध धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी उद्देश्य के तहत बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद जिले के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सिटी हॉक्स की टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) सुमित कुमार ने किया।

फ्लैग मार्च के दौरान हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस केंद्र सहित अन्य प्रमुख इलाकों में सघन गश्त की गई। पुलिस की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि अड्डाबाजी के विरुद्ध धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में गश्त और निगरानी को और सख्त किया जाएगा, ताकि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। डीएसपी श्री सुमित कुमार ने नागरिकों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील करते हुए किसी भी घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर पुलिस को देने की अपील भी की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...