Home Breaking News Top News महाशिवरात्री पर उत्तराखंड के इस प्राचीन मंदिर में लगा भक्तों का तांता, मंदिर की कहानी जान आप भी हो जायेंगे हैरान?
Top Newsउत्तराखंड

महाशिवरात्री पर उत्तराखंड के इस प्राचीन मंदिर में लगा भक्तों का तांता, मंदिर की कहानी जान आप भी हो जायेंगे हैरान?

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड के दिनेशपुर में हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्री के पावन अवसर पर रामबाग आदिवासी शिव मंदिर ने शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर में स्थित 350 साल पुराने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

मान्यता है कि प्राचीन काल में इस शिवलिंग का आकार घटता-बढ़ता रहता था और इस शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है। हर साल महाशिव रात्रि के मौके पर क्षेत्र के हजारों कांवड़िये हरिद्वार से कंधे पर जल लेकर इस प्राचीन काल के शिवलिंग में चढ़ाते हैं। इस मौके पर पांच दिवसीय एक ऐतिहासिक भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है और पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है तथा कोविड 19 के नियमों का पालन भी कराया जा रहा है।

मंदिर की स्थापना वर्तमान पुजारी चंदू सिंह के परदादा कल्याण सिंह ने की थी। चंदू सिंह ने बताया कि संतान न होने पर उसके परदादा ने हिमालय में जाकर कठोर तपस्या की थी। तपस्या के दौरान स्वयं शिव जी ने उन्हें दर्शन दिए और चंदायन स्थित एक ऊंचे टीले में मौजूद एक शिवलिंग को ढ़ूंढकर वहां एक मंदिर की स्थापना करने पर सभी मनोकामना पूरी होने की बात कही थी। जिसके बाद इस शिवलिंग को ढ़ूंढकर मंदिर स्थापना की तो उनको संतान की प्राप्ति हुई। जिसके बाद से पीढ़ी दर पीढ़ी उनके वंशज यहां मुख्य पुजारी के रूप में देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के आस-पास खुदाई के दौरान कई मूर्तियां मिली थी। लेकिन उचित रखरखाव और देखभाल नही होने पर बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई। मंदिर परिसर में आज भी ब्रहमा, विष्णु, महेश की संयुक्त खंडित त्रिमूर्ति के अलावा नंदी भगवान की खंडित मूर्ति मौजूद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...