Home Breaking News Top News अब दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त अयोध्या यात्रा कराएंगे सीएम केजरीवाल, पढ़िए पूरी खबर  
Top Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

अब दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त अयोध्या यात्रा कराएंगे सीएम केजरीवाल, पढ़िए पूरी खबर  

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दिल्‍ली सरकार अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के बाद सभी बुजर्गों को मुफ्त में भगवान राम के दर्शन करवाएगी।

विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं हनुमान जी का भक्‍त हूं, जो भगवान राम के भक्‍त थे। इसलिए मैं दोनों का भक्‍त हुआ। भगवान राम अयोध्‍या के राजा थे। यह कहा जाता है कि उनके राज्‍य में सबकुछ ठीक था। वहां दुख नहीं था। वहां हर सुविधा थी। यह राम राज्‍य कहा जाता है, जो एक कॉन्‍सेप्‍ट है।

“> तो अब भाजपा से टक्कर लेने के लिए अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य का कार्ड खेल दिया है। केजरीवाल को अभी यूपी विधानसभा चुनाव दिख रहा है, जहां योगी का खेल अगर बिगाड़ना है तो केजरीवाल को योगी के राम राज्य के बराबर का विकल्प देना होगा।

बता दें कि दिल्ली की सत्ता पर जब अरविंद केजरीवाल की सरकार काबिज हुई तो वह सर्वधर्म सम्भाव के नारे के साथ अपने आपको जोड़कर लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही थी। सत्ता का नशा ऐसा की धीरे-धीरे चुनाव आते-आते टीवी स्टूडियो में बैठकर अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। चुनाव और नजदीक आया तो अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर की सीढ़ीयों पर भी पहुंच गए। हनुमान जी का दरवाजा खटखटाया आशीर्वाद लिया और एक बार फिर बड़े बहुमत से दिल्ली में जीत दर्ज कर सरकार का गठन करने में कामयाब रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...