Home Breaking News Top News यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा,छह की मौत
Top Newsउत्तर प्रदेश

यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा,छह की मौत

Share
Share

यूपी। कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बुधौलिया गांव से एक परिवार बालाजी मेहंदीपुर दर्शन के लिए जा रहा था। कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम पहुंची ही थी कि भीषण हादसा हो गया। कार एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में भिड़ गई।

जबरदस्त टकर  से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार ज्ञानेंद्र यादव  पुत्र भइयालाल, कलिया खेडा निवासी सोनू यादव  पुत्र नेमीलाल यादव, प्रमोद यादव पुत्र जंगी यादव, सतेन्द्र यादव पुत्र गोपी यादव, सूरज  पुत्र अभिमन्यु, मोहित पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे के राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...