Home Breaking News Top News देश में 110 दिन बाद सामने आए सबसे अधिक कोरोना के मामले, 24 घंटे में लगभग 40 हजार नए केस
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

देश में 110 दिन बाद सामने आए सबसे अधिक कोरोना के मामले, 24 घंटे में लगभग 40 हजार नए केस

Share
Share

नई दिल्ली। हाल में ही नए कोरोना मामलों के आंकड़े कम हो रहे थे और अब बीते 24 घंटों में 40 हजार के करीब नए संक्रमितों का आंकड़ा गंभीर चिंता का मुद्दा बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 39,726 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331 हुई। इस दौरान हुई 154 नई मौतों के बाद अब तक कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,83,679 है। देश में टेस्टिंग के आंकड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा दिए गए। इसके अनुसार, भारत में गुरुवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,13,70,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,57,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

बता दें कि  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया 24 घंटे का यह आंकड़ा इस साल का सबसे अधिक है। लगातार नौवें दिन संक्रमण के आए ये नए मामले कुल संक्रमण के मामलों का 2.36 फीसद है। इससे पहले पिछले साल के 29 नवंबर को 24 घंटे के दौरान 41,810 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...