Home Breaking News Top News एक्टिंग की दुनिया में जया बच्चन की हो रही है वापसी, पहली बार मराठी फिल्म में आएंगी नजर!
Top Newsमनोरंजन

एक्टिंग की दुनिया में जया बच्चन की हो रही है वापसी, पहली बार मराठी फिल्म में आएंगी नजर!

Share
Share

दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। खबर है कि कई सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं जया बच्चन एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं।

खबरों की मानें तो जया एक मराठी फिल्म में लगभग 7 साल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही है। अगर यह खबर सच साबित हुई तो यह पहली बार ऐसा होगा कि जया बच्चन किसी मराठी फिल्म में काम करेंगी।

जया जिस फिल्म में काम करने जा रही हैं वह  मराठी निर्देशक गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बन रही फिल्म है। गजेंद्र ने अब तक वे करीब 50 मराठी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। उनकी हिट मराठी फिल्मों में शेवरी, अनुमति और द साइलेंस बीइंग क्रिटिकल का नाम सबसे पहले आता है।

अब इनकी फिल्म में जया बच्चन  नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग केवल 20 दिनों में पूरी होगी। हालांकि जया किस फिल्म में करने जा रही हैं या फिल्म का क्या नाम है, शूटिंग कब से शुरू होने वाली है आदि सवालों का जवाब अभी नहीं। वहीं आपको बता दें कि जया की वापसी को लेकर भी अभी कोई ऑफिशियली अनांउसमेंट भी नहीं किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

पंचायत सीजन 4 का धमाल: 6 आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स जीते, फुलेरा फिर नंबर 1!

पंचायत सीजन 4 ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 में 6 बड़े अवॉर्ड्स...