Home Breaking News Top News मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में कारा प्रशासन की रेड, शौचालय के पास मिले तीन मोबाइल फोन
Top Newsबिहार

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में कारा प्रशासन की रेड, शौचालय के पास मिले तीन मोबाइल फोन

Share
Share

बिहार। मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में  देर रात कारा प्रशासन ने छापेमारी की। वार्ड पांच के शौचालय के समीप तीन मोबाइल बिना सिम के मिले। कौन बंदी जेल में चोरी-छिपे मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने मिठनपुरा थाने में रविवार को अज्ञात पर एफआईआर कराई है।

जेल उपाधीक्षक ने बताया कि जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। वार्ड पांच के खंड एक के शौचालय के समीप भुजिया के पैकेट में तीन काले मोबाइल मिले।

इसे उच्चवर्गीय क्लर्क रवि कुमार व होमगार्ड सुनील कुमार के समक्ष जब्त किया गया। जेल उपाधीक्षक ने बताया कि वार्ड पांच के अलावा दूसरे वार्ड, सेल और टी-सेल में भी छापेमारी की गई। वहीं, मिठनपुरा थानेदार भगीरथ प्रसाद ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है। मोबाइल को लैब भेजा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026

महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...