Home Breaking News Top News लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट से मांगी जमानत
Top Newsझारखण्ड

लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट से मांगी जमानत

Share
Share

झारखंड । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि आठ फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

पिछली सुनवाई में सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया गया था, लालू प्रसाद ने आधी सजा पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें जमानत नहीं दिया जा सकता। इसके बाद हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को सजा पूरी करने का दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद की ओर से इसके लिए दो बार अदालत से समय लिया गया। 25 जनवरी को लालू प्रसाद की ओर से शपथपत्र दाखिल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की ओर से अब अदालत में इस मामले की सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तिथि निर्धारित कर सुनवाई करने का आग्रह किया जाएगा।

इस मामले में यदि लालू प्रसाद को जमानत मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं। इसमें चार में उन्हें सजा सुनायी गयी है। जिन चार मामलों में सजा मिली है उनमें तीन में वह जमानत पर हैं। दुमका मामले में सुनवाई लंबित है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में अभी ट्रायल चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...

धनबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं व भावी कार्य योजनाओं पर विस्तृत बैठक आयोजित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के‌ कार्यालय कक्ष में...