Home Breaking News Top News बस स्टैंड पर अकेली महिला देख चार युवकों ने बनाया हवस का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार
Top Newsराज्य

बस स्टैंड पर अकेली महिला देख चार युवकों ने बनाया हवस का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

राजस्थान। सीकर जिले में एक 25 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित जयपुर की रहने वाली है। पीड़िता, पुलिस को गश्त के दौरान रात 11 बजे सड़क पर रोते हुए पुलिस को मिली थी। उसने पूछने पर बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण की जांच कर रहे सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला जयपुर से अपने रिश्तेदार से मिलने 23 जनवरी को सीकर आई थी। शाम को करीब सात बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पर उतरी तो उसे चार युवक मिले। उसे झांसे में लेकर पिपराली रोड स्थित एक मकान में ले गए।

जहां तीनों युवकों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद रात को उसे घर से निकाल दिया। सीओ ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है, उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित महिला जयपुर लौट चुकी है।

पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं और यहां पर किराए के कमरे में रहते हैं। वे यहीं आरएसईबी की फैक्टरी में काम करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास।

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ – मुखिया धनबाद ।...

अवैध खनन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन।

धनबाद । आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो के नेतृत्व में...

समय से पूर्व सेवानिवृत मामले में वार्ता के बाद बीसीसीएल कर्मी का बंदी समाप्त।

धनबाद । ब्लॉक IV कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो...

पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित।

धनबाद में “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण...