Home Breaking News Top News एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुए आसमान
Top Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुए आसमान

Share
Share

नई दिल्ली। जनवरी की शुरुआत से अबतक पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार नए स्तर को छू रहे हैं। दोनों के मूल्य में समय-समय पर तेजी देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इससे पेट्रोल की कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। दूसरी ओर डीजल का मूल्य 76.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 92.62 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 83.03 रुपये के स्तर तक पहुंच गई। कोलकाता में पेट्रोल 87.45 रुपये प्रति की दर से बिक रहा है। इसी तरह एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 79.83 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा।

नोएडा में पेट्रोल का मूल्य 85.48 रुपये और डीजल का दाम 76.68 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।  गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 85.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 76.50 लीटर प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 84.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...