Home Breaking News Top News किसानों की मांग- संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे
Top Newsदिल्ली

किसानों की मांग- संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे

Share
Share

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 62वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, किसानों ने दिल्ली पुलिस के तय रूट का उल्लंघन करते अब बाहरी रिंग रोड से होते हुए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं। कुछ किसानों को यहां तक कहना है कि वे संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे। इससे पहले सिंघु बॉर्डर के साथ टीकरी और यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने तय समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी है। इसके बाद कुछ किसान आपस में ही भिड़ गए, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक के पास पहुंचे ट्रैक्टरों पर सवार किसान उग्र हो गए हैं। किसान बाहरी रिंग रोड की तरफ जाने पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसान बैरिकेड तोड़ने लगे। बसों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। किसानों व पुलिस के बीच झड़प भी हो रही है। यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...