Home Breaking News Top News बिहार विधानसभा के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पार्टी के झंडे के डंडे से की पुलिसकर्मियों की पिटाई
Top Newsबिहारराष्ट्रीय न्यूज

बिहार विधानसभा के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पार्टी के झंडे के डंडे से की पुलिसकर्मियों की पिटाई

Share
Share

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के घेराव के लिए पटना के गांधी मैदान के पास स्थित जेपी गोलंबर से निकले राष्‍ट्रीय जनता दल के मार्च के दौरान पटना में जमकर उपद्रव हुआ है।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन की मनाही के बावजूद आरजेडी नेता व कार्यकर्ता काफी संख्‍या में जेपी गोलंबर के पास इकट्ठा होकर विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

उन्‍होंने जेपी गोलंबर के पास लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर उनकी पुलिस-प्रशासन से जबर्दस्‍त झड़प हुई, जिसमें दोनों ओर से कम से कम दो दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

आरजेडी ने मीडिया पर भी हमला किया। जब वाटर कैनन से बात नहीं बनी तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने मार्च का नेतृत्‍व कर रहे तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पटना में API की 81वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस APICON 2026 का भव्य आयोजन

गल्फा लेबोरेटरीज की विशेष भागीदारी,फिल्म अभिनेता राजन कुमार कर रहे है प्रमोशन...

जन्म के साथ ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, 2 फरवरी से नई व्यवस्था लागू।

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में अब नवजात शिशु के जन्म के साथ ही...

एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित.

पूर्वी चंपारण में एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत 14 करोड़...

4982 पिछड़ा-अति पिछड़ा एवं 1299 एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत।

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला छात्रवृति...