Home Breaking News Top News PM मोदी ने दी नए फ्रेट कॉरिडोर की सौगात, कहा- भारतीय रेल के लिए गौरव का दिन है आज
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

PM मोदी ने दी नए फ्रेट कॉरिडोर की सौगात, कहा- भारतीय रेल के लिए गौरव का दिन है आज

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के 353 किमी के सेक्शन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद हैं। बुलंदशहर के खुर्जा से लेकर कानपुर देहात के भाऊपुर तक के इस सेक्शन के उद्घाटन के लिए प्रयागराज, भाऊपुर और खुर्जा में तीन जगह यह कार्यक्रम हों रहे हैं। डीएफसी के इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होते ही ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती रहेगी।

नए फ्रेट कॉरिडोर की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीएफसी के 353 किमी के सेक्शन का उद्घाटन कर किया। एक सप्ताह के भीतर करीब 100 मालगाड़ियों को ट्रैक पर लाया जाएगा।

भारतीय रेल के लिए गौरव का दिन है आजः PM

प्रधानमंत्री मे भाऊपुर से खुर्जा के बीच फ्रेट कॉरिडोर की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला है भारत और भारतीय रेल का सामर्थ्य बढ़ाने वाला है। आज हम आजादी के बाद का सबसे बड़ा और आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट धरातल पर उतरता देख रहे हैं।

दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जब भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब बेहतरीन कनेक्टिविटी देश की प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ बीते 6 साल से देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के हर पहलू पर फोकस के साथ काम किया जा रहा है। प्रयागराज में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी नए भारत के नए सामर्थ्य का प्रतीक है। ये दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक कंट्रोल सेंटर में से एक है। इसमें मैजेनमेंट और डेटा से जुड़ी जो तकनीक है वो भारत में ही तैयार हुई है। आज जब खुर्जा- भाऊपुर फ्रेट कॉरिडोर पर पहली मालगाड़ी दौड़ी तो उसमें नए और आत्मनिर्भर भारत की गर्जना सुनाई दी। प्रयागराज में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी नए भारत के नए सामर्थ्य का प्रतीक है’।

एक ही पटरी पर चलती हैं यात्री ट्रेन और मालगाड़ी

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे यहां यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां एक ही पटरी पर चलती हैं। मालगाड़ी की गति धीमी होती है। ऐसे में मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों पर स्टेशन पर रोका जाता है। इससे यात्री ट्रेन और मालगाड़ी दोनों लेट होती है। हमारे यहां यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां दोनों एक ही पटरी पर चलती हैं। मालगाड़ी की गति धीमी होती है। ऐसे में मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका जाता है। इससे यात्री ट्रेन भी लेट होती है और मालगाड़ी भी। हमने दो डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर शुरू करने की योजना बनाई है। पहला पंजाब के लुधियाना को पश्चिम बंगाल के दनकुनी से जोड़ेगा। दूसरा महाराष्ट्र में जेएनपीटी को उत्तर प्रदेश में दादरी से जोड़ेगा’।

फ्रेट कॉरिडोर से किसान रेल को भी फायदा होगा

पीएम मोदी ने कहा, ‘इन फ्रेट कॉरिडोर से किसान रेल को भी फायदा होगा। 100वीं किसान रेल अभी शुरू की गई है। इस फ्रेट कॉरिडोर के लॉन्च के साथ, किसान रेल तेजी से चलेगी। ये फ्रेट कॉरिडोर आत्मनिर्भर भारत के बहुत बड़े माध्यम होंगे। उद्योग हों, व्यापार-कारोबार हों, किसान हों या फिर कंज्यूमर, हर किसी को इसका लाभ मिलने वाला है। मालगाड़ियों के लिए बनी इस प्रकार की विशेष सुविधाओं से यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी कम होगी और मालगाड़ी की स्पीड भी तीन गुना ज्यादा हो जाएंगी। मालगाड़ियां पहले से दो गुना ज्यादा सामान की ढुलाई भी कर पाएंगी’।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...