Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश।
उत्तर प्रदेशराज्य

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश।

Share
Public outcry against smart prepaid electricity meter system.
Share

बिजनौर (यूपी) । जिला मुख्यालय पर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश तेज हो गया है। डी.के. फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप मंडलीय अधिकारी, विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि प्रीपेड मीटर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक बोझ बन गए हैं। मामूली बैलेंस खत्म होते ही बिना पूर्व सूचना बिजली काट दी जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। डॉ. सलाउद्दीन, मुस्तकीम अहमद और जुनैद चौधरी ने इसे जनविरोधी बताते हुए सामाजिक असमानता बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन में जनहित को देखते हुए तत्काल बदलाव की मांग की गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...