Home Breaking News Top News बस और कंटेनर की भिड़ंत में 7 की मौत, 22 से अधिक घायल
Top Newsउत्तर प्रदेश

बस और कंटेनर की भिड़ंत में 7 की मौत, 22 से अधिक घायल

Share
Share

संभल। यूपी के संभल में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शवों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे में घने कोहरे में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। रोडवेज बस में 40से अदिक लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। करीब 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 17 लोगों को मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल के लिए रेफर किया गया। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...